फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration in Lucknow on 2nd August under the School Bachao Abhiyan

Bhadohi News: स्कूल बचाओ अभियान के तहत 2 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Lucknow on 2nd August under the School Bachao Abhiyan
भदोही। आम आदमी पार्टी भदोही की बैठक बुधवार को पीरखांपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में काशी प्रांत के महासचिव मनोज गुप्ता ने कहा कि पार्टी प्रदेश में विद्यालयों को बंद करने या मर्जर के खिलाफ है। पार्टी के कार्यकर्ता जनता को जागरूक करें। दो अगस्त को पार्टी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में आंदोलन करने जा रही है। भदोही से इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इस सरकार को शराब की दुकान खोलने में विशेष रुची है। जिला प्रभारी सूर्या नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी घर-घर अभियान चलाने जा रही है। इसमें विधानसभा, ब्लॉक, ग्राम सभा कमेटियां बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने वरिष्ठ नेताओं से पुराने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। उनसे पार्टी के लिए काम करने का आग्रह किया। इस दौरान 12 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। संचालन जिला महासचिव पंकज कुमार एडवोकेट ने किया। इस दौरान आर्यन मौर्या, महेंद्र चौधरी, विद्यासागर यादव, राम प्रसाद यादव, इजहार अहमद, सुल्तान अशरफ, जाहिद अंसारी, इस्लाम हाशमी, चांद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed