फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration at collectorate against revenue department

राजस्व विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at collectorate against revenue department
लेखपाल पर कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते पीड़ित। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भदोही नगर के रेवड़ापरसपुर गांव में सप्ताह भर पूर्व महिला की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान परिवार वालों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल और तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि शिकायत वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में प्रभुनाथ पाल ने आरोप लगाया कि उनकी बहू के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त मिलने के बाद उसकी बहू 17 दिसंबर को आवास बनवा रही थी, लेकिन उसी दौरान लेखपाल पहुंचे और 50 हजार न देने पर काम रोकने की चेतावनी दी। इस पर उसकी पत्नी पचुआ देवी ने गरीबी का हवाला देकर पैसे देने में असमर्थता जताई। किसी तरह बहू ने गहने आदि बेचकर तीन हजार दिए, लेकिन अन्य रकम नहीं दिया जा सकी। बुलडोजर से आवास ध्वस्त कराने की धमकी सुनकर उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई और 22 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। कोतवाली में लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन राजस्व विभाग के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। तहसील प्रशासन तहरीर वापस करने के लिए धमका रहा है। प्रदर्शन करने वालो में राजन, रमेश, महेश, कल्लू, रामधनी, अजय, अनिकेत, राजकुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed