फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstrated status of Scheduled Caste

प्रदर्शन कर मांगा अनुसूचित जाति का दर्जा

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated status of Scheduled Caste
ज्ञानपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने और प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए दंभ भरा। जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने समुदाय को सूची क्रमांक में 51वें नंबर पर अंकित कराते हुए हक और अधिकार देने का वादा तो किया गया, लेकिन दो तीन वर्ष का समय बीतने पर भी वह अपना वादा पूरा नहीं कर सकी। वास्तविक समुदायों के नाम पर हो रही राजनीति का लाभ वर्ग विशेष के लोग उठा रहे हैं, जिसे पार्टी कभी माफ नहीं करेगी। जिला प्रभारी सुशील निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले समुदाय के लोगों की हालत पर न सरकार ही ध्यान दे रही है न जनप्रतिनिधि। इनके नाम मिलने वाली सुविधाओं का लाभ गैर समाज के लोग ले रहे हैं। अब समुदाय जागरूक हो चुका है। अपने हक-अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़कर दम लेगा। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम निषाद, रामशिरोमणि केवट, रमाशंकर, विजय शंकर सहित दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed