फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to transfer juvenile court to district headquarters

Bhadohi News: किशोर न्यायालय को जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित करने की मांग

Fri, 15 Mar 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to transfer juvenile court to district headquarters
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने सरपतहां स्थित जिला सत्र न्यायालय के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि ज्ञानपुर नगर के पुरानी कलेक्ट्रेट में किशोर न्यायालय का संचालन किया जा रहा है। जिसको लेकर कई बार पत्रक दिया गया कि उसे जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित किया जाए। आश्वासन के बाद भी कोई पहल नहीं की गई। जिससे अधिवक्ताओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक अधिवक्ता संग कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। पुलिस अधिवक्ता साथी से सुलह करने का दबाव बनाने लगी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा हम सभी लोग सड़क पर उतरने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव सुरजीत सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, मनोज पांडेय, आलोक दुबे, रविन्द्र मिश्रा, पीएल यादव, नंदलाल शुक्ला समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed