फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to extend the Prayagraj-Lalgarh Superfast Express to Varanasi.

Bhadohi News: प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाने की मांग

Thu, 20 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the Prayagraj-Lalgarh Superfast Express to Varanasi.
भदोही। काती व्यवसायियों की प्रमुख संस्था ऑल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एसोसिएशन (एसिस्डा) ने प्रयागराज और लालगढ़ के बीच चलने वाली दो ट्रेनों 12403/12404 व 20403/20404 को विस्तार देते हुए वाया भदोही वाराणसी तक बढ़ाने की मांग की है। संस्था ने भदोही और आसपास रहने वाले बीकानेर, जयपुर आने-जाने वालों की सहूलियत देखते हुए यह मांग की है। एसिस्डा ने अपनी मांगें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही स्थानीय सांसद डॉ. विनोद बिंद को भी भेजी है।
विज्ञापन

मांगपत्र में बताया गया है कि दोनों ट्रेनें सप्ताह के सातों दिन लालगढ़ व प्रयागराज के बीच वाया बीकानेर, जोधपुर चलती हैं। भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी परिक्षेत्र के सैकड़ों काती व्यवसायियों काे व्यापार के लिए राजस्थान आना-जाना रहता है, लेकिन भदोही से राजस्थान के लिए केवल एक साप्ताहिक ट्रेन होने से लोगों की आवश्यकता पूरी नहीं हो पा रही है। एसिस्डा अध्यक्ष रामानंद नेहरा ने कहा कि उपरोक्त दोनों ट्रेनें लालगढ़ से प्रयागराज आकर 17-18 घंटे खड़ी रहती हैं। दोनों ट्रेनों को वाया भदोहीव वाराणसी तक चलाया जा सकता है। भदोही और प्रयागराज की दूरी 123 किमी होने से ट्रेन को अच्छे पैसेंजर भी मिल जाएंगे और राजस्थान की ओर आने-जाने वालों को सहूलियत हो जाएगी। उन्होंने रेलमंत्री को यह भी बताया कि काती व्यवसायियों की यह मांग पिछले लगभग 5 वर्षों से लंबित चली आ रही है। यदि इस ओर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो काती व्यवसायियों का भला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed