फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand from the government for twelve thousand liters of kerosene

बारह हजार लीटर केरोसिन की शासन से डिमांड

Fri, 13 Aug 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Demand from the government for twelve thousand liters of kerosene
जिला प्रशासन की संस्तुति पर आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को 12 हजार लीटर केरोसिन की डिमांड शासन को भेजी है। आवंटन प्राप्त होने पर विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रवासियों में वितरण सुनिश्चित कराएगा। ब्लॉक डीघ, औराई और ज्ञानपुर के लगभग 100 गांव में 10 दिनों से बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। बाढ़ चौकी स्थापित होने के बाद से जल पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, आपूर्ति, फायर ब्रिगेड के अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में ताकत झोंक रहे हैं बावजूद इसके राहत शिविर लगाने, शिविरों में खाना-पानी की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई है। छेछुआं, धनतुलसी, भुर्रा, सोनपुर-कटरा, इटहरा, रामपुर घाट, बारीपुर, कलिंजरा, इब्राहिमपुर, बेरवांपहाड़पुर, सीतामढ़ी, डीघ-तलवा, खेमापुर, कलिकमवैया, इटहरा, जगन्नाथपुर, भोगांव, गहरवारी-भीटी के पीड़ितों ने केरोसिन वितरण को जरूरी बताया। बाढ़ से अंधेरे का सामना कर रहे दयानंद, रमाशंकर, कलावती देवी, सुखराजी, दुर्गा देवी आदि ने कहा कि बाढ़ के कारण कच्चे-पक्के घरों में गंगा का पानी पहुंचने और विद्युत व्यवस्था चरमरा जाने से अंधेरे में रहना मुश्किल हो गया है। तटवर्ती क्षेत्र होने से जहरीले जंतु कब राहत शिविरों में घुस कर अनहोनी को बढ़ावा देंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। चार दिनों से रामपुर, कलिकमवैया, महादेवा गंगा घाट पर पहुंचने वाले कर्मचारियों से दो-दो लीटर केरोसिन वितरण की मांग उठाई जा चुकी है। बाढ़ से दूरी बनाने वाले ने कहा कि जिले में लगभग चार वर्ष से केरोसिन का आवंटन न होने के कारण अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारक भी केरोसिन से वंचित हैं। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि जैसे केरोसिन का आवंटन शासन से मिलेगा वैसे बाढ़ क्षेत्र में वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed