फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deeg block chief's property worth 9.65 lakh attached

Bhadohi News: डीघ ब्लॉक प्रमुख की 9.65 लाख की संपत्ति कुर्क

Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Deeg block chief's property worth 9.65 lakh attached
ज्ञानपुर। सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के भतीजे एवं डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रदेश सरकार की ओर से संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस चिह्नित लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत माफिया अभियुक्त विजय कुमार मिश्र के गिरोह के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्र, निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज पर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, डीघ ब्लॉक प्रमुख की आपराधिक कृत्य से अर्जित नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क की गई है। मनीष मिश्र के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। ऊंज थाने में पंजीकृत गैंगस्टर विजय भान गुप्ता निवासी हरीपुर सरायममरेज प्रयागराज की 40 हजार 500 रुपये कीमत की बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed