फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   death of two people including married

विवाहिता सहित दो लोगों की मौत

Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
death of two people including married
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को एक विवाहिता व एक युवक की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता स्वाती पांडेय (24) और युवक रोहित विश्वकर्मा (21) की मौत से परिजनों में मातम छा गया। मौतें औराई के झौंवा और कोइरौना के हरिरामपुर गांव में हुईं।
विज्ञापन

स्वाती पांडेय की मौत मामले में विंध्याचल (मिर्जापुर) से रोते-बिलखते पहुंचे मायकों वालों ने हत्या का आरोप लगाकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाते हुए बताया कि स्वाती पांडेय की शादी औराई थाना क्षेत्र के झौवां निवासी पारसनाथ पांडेय के साथ हुई थी। दो बच्चों के जन्म होने के बाद भी ससुराल पक्ष दहेज को लेकर स्वाती का उत्पीड़न कर रहे थे और रात में उसकी हत्या कर राज को छिपाने के लिए शव पंखे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के हरिरामपुर निवासी रोहित विश्वकर्मा के साथ हुई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उप निरीक्षक कटरा अविनाश तिवारी के अनुसार परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। वहां से वापस आने के बाद तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। ठंड की आशंका जतायी गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजन ठंड लगने से मौत की बात कह रहे हैं। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed