फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   death of the person injured in the accident

हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
death of the person injured in the accident
औराई थाना क्षेत्र के बुआजी का नारा के पास रविवार की रात सड़क हादसे में घायल ननकू बिंद (45) निवासी सरईमिश्रानी-गोपीगंज की मौत हो गई। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि ननकू बिंद रविवार को बाइक से बरौनी-बारीपुर कछवां स्थित अपनी पुत्री के यहां गया था जहां से देर शाम लौट रहा था। बुआ जी का इनारा के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराने पर राहत नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय ननकू की मौत रास्ते में हो गई। मृतक की पत्नी सती देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed