{"_id":"58e2af714f1c1b0c755b3f05","slug":"death-due-to-drowning-in-the-ganges-of-uncle-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे की गंगा में डूthe बने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे की गंगा में डूthe बने से मौत
bhadohi hindi news
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर पीपा पुल पर बाइक सवार दुर्घटना के बाद बाइक सवार चाचा-भतीजे के गंगा में डूबने की खबर पाकर मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के गड़बड़ा देवी मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजे की रामपुर पीपा पुल पर गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के कारण छिटककर गंगा में गिरे नौ वर्षीय भतीजे को बचाने के चक्कर में चाचा ने गहरे पानी में छलांग लगा दी और दोनों डूब गए। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जगापुर सिंहपुर गांव निवासी विमल हरिजन (25) सोमवार को अपनी मां सावित्री देवी और भतीजे समीर (9) के साथ पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के गड़बड़ा धाम दर्शन करने गया था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वहां से घर लौट रहे थे। रामपुर पीपा पुल से गुजरते समय जब वे बीच पुल पर पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होने के कारण तीनों बाइक समेत पुल पर गिर गए। इस दौरान बाइक चला रहा विमल और उसकी मां सावित्री तो पुल पर गिरे, लेकिन भतीजा समीर छिटककर गंगा में चला गया। यह देख विमल ने उसे बचाने की खातिर गंगा में छलांग लगा दी और डूबने लगा। मौके पर मौजूद सावित्री ने अपनी साड़ी छोड़कर विमल को पकड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह साड़ी नहीं पकड़ पाया। लिहाजा दोनों गहरे पानी में समा गए। जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद नाविकों ने उनकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचती, इससे पूर्व नाविकों ने जाल डालकर उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दोनों के शव गंगा से बरामद हुए।