फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead family gets help in road accident

सड़क हादसे में मृत परिवार को मिली सहायता

Tue, 19 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Dead family gets help in road accident
औराई। औरैया सड़क हादसे में मृत उगापुर निवासी मुकेश कुमार विश्वकर्मा के परिवार वालों को सपा की ओर से एक लाख रुपये दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि मृतक की मां निर्मला देवी के खाते में आरटीजीएस किया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में पार्टी के नेता मृतक के घर गए। जहां पर उनके पिता श्रीधर विश्वकर्मा को आरटीजीएस की कॉपी दी। उन्होंने का कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के मामले में केंद्र व राज्य सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। इस मौके पर निवर्तमान जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, शोभनाथ यादव, लालचंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, केशनारायण यादव, धर्मेंद्र मिश्र, राजकुमार यादव, सुरेश यादव और धनंजय विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed