{"_id":"62492d40ee343f61a5220fa4","slug":"dead-body-thrown-in-pond-after-killing-assistant-teacher-in-bhadohi-police-engaged-in-investigation-of-this-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: सहायक अध्यापक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: सहायक अध्यापक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Apr 2022 10:45 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:45 AM IST
सार
भदोही जिले के अमवा गांव निवासी सहायक अध्यापक अरविंद (45) शनिवार शाम से लापता थे। रविवार सुबह उनका शव गांव के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ।
विज्ञापन
भदोही में सहायक शिक्षक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के अमवा गांव निवासी सहायक अध्यापक अरविंद (45) की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखा सनसनी मच गई। सहायक अध्यापक अरविंद शनिवार शाम से ही लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। अरविंद का शव जिस तालाब से मिला वह उनके घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर है। चौरी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अरविंद घर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे किसी का फोन आया तो वह घर से निकले थे। थोड़ी देर में मिलकर आने की बात कही, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के आस-पास और गांव में खोजने पर एक गेहूं के खेत में खून दिखा।
विज्ञापन
खून के छींटे के आधार पर खोजते हुए परिवार के लोग सुबह तालाब के पास पहुंचे तो वहां भी कुछ खून दिखाई दिया। ऐसे में जब ग्रामीणों ने तालाब में देखा गया तो पत्थर में बंधा शव मिला। शव अरविंद का था। इस बात की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मचा है। हत्या का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।