फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of youth found in canal, fear of murder

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 10 Sep 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in canal, fear of murder
चौरी के लठिया नहर में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस।संवाद - फोटो : BHADOHI
चौरी। थानाक्षेत्र के लठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव नहर की पुलिया में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त सरईमिश्रानी गांव निवासी संतोष के रूप में हुई। पुलिस उसकी गायब बाइक की तलाश कर रही है। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार की सुबह शौच जा रहे लोगों ने नहर में उतराया शव देखा। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिवार वालों के मुताबिक संतोष (44) पुत्र तेजधर शुक्रवार को दोपहर अपने ननिहाल बभनौटी जाने की बात कहकर निकला था। वहां पर खाना आदि खाकर रात नौ बजे निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट और मुंह से खून निकल रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की बाइक अभी तक नहीं मिल सकी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संतोष मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व ही वह घर आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार वालों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार वाले तहरीर देेंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed