फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of young man found in paddy field

धान के खेत में मिला युवक का शव

Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in paddy field
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी में शुक्रवार को दोपहर धान के खेत में एक युवक को शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त उसी गांव के राजेश यादव (30) पुत्र जंगीलाल यादव के रूप में हुई है। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है कि वह पिछले चार दिन से लापता था और सभी लोग तलाश कर रहे थे। जंगीलाल के पांच बेटो में से राजेश चौथे नंबर का था। परिवार व आसपास के लोगों का कहना है कि वह शराब का आदी था। इसलिए चार दिन पूर्व जब वह गुम हुआ तो लोगों ने लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि चार दिन बाद भी घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इस बीच शुक्रवार को दोपहर पशु चराने खेत में गए कुछ युवकों की नजर जब लाश पर पड़ी तो सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने सूक्ष्मता से जांच की और कहा कि हमारे पास युवक के चार दिन से गुम होने की सूचना नहीं है। कुछ बातें पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed