{"_id":"671c6be5914e88ece10e1108","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-hanging-from-tree-police-investigating-in-bhadohi-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बगीचे में फंदे से लटकता अज्ञात युवक का शव देख ग्रामीणों के उड़े होश, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बगीचे में फंदे से लटकता अज्ञात युवक का शव देख ग्रामीणों के उड़े होश, नहीं हो सकी पहचान
Sat, 26 Oct 2024 09:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:41 AM IST
सार
भदोही जिले में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बगीचे में लटकता मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में एक बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ एक अज्ञात युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की, लेकिन फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट का संकेत नहीं मिला है, हालांकि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को पहले कभी गांव में नहीं देखा गया था, जिससे उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। जिले में एक महीने के भीतर यह दूसरा इस तरह का मामला है। कुछ दिन पहले ही चौरी क्षेत्र में पेड़ से लटकती लाश मिली थी।
विज्ञापन