फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of unknown young man found roadside in bhadohi knife marks found on the body sensation in area

भदोहीः सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चाकू के निशान, इलाके में सनसनी

Thu, 24 Jun 2021 11:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 11:32 AM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और यहां पर लाकर शव फेंका गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Dead body of unknown young man found  roadside in bhadohi  knife marks found on the body sensation in area
युवक का गला धारदार हथियार से काटा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के दत्तिपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का गला धारदार हथियार से काटा गया है और उसके पेट पर भी चाकू से मारने के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और यहां पर लाकर शव फेंका गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक का गला काटा गया है और उसके पेट पर भी चाकू से हमला किया गया है।  फॉरेंसिक एक्सपर्ट समेत क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि प्रथम रूप से यह लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेका गया है। उन्होंने कहा कि युवक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed