{"_id":"60d41f0c8ebc3e32351b9388","slug":"dead-body-of-unknown-young-man-found-roadside-in-bhadohi-knife-marks-found-on-the-body-sensation-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चाकू के निशान, इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चाकू के निशान, इलाके में सनसनी
Thu, 24 Jun 2021 11:32 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:32 AM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और यहां पर लाकर शव फेंका गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
युवक का गला धारदार हथियार से काटा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के दत्तिपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का गला धारदार हथियार से काटा गया है और उसके पेट पर भी चाकू से मारने के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और यहां पर लाकर शव फेंका गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक का गला काटा गया है और उसके पेट पर भी चाकू से हमला किया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट समेत क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि प्रथम रूप से यह लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेका गया है। उन्होंने कहा कि युवक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन