{"_id":"62aa2a172844587a8305244c","slug":"dead-body-of-two-people-including-youth-found-police-is-investigating-bhadohi-news-vns6591030174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक सहित दो लोगों का मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक सहित दो लोगों का मिला शव, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को एक युवक सहित दो लोगों का शव बरामद हुआ। चौरी थाना क्षेत्र में आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला तो वहीं ऊंज में बुनकर का शव नहर से बरामद किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
चौरी थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव स्थित एक बगीचे में सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे। आम के पेड़ पर लटकते शव को देखकर अन्य लोगों को जानकारी दी। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर गणेश उर्फ प्रदुम्न गुप्ता (20) के रुप में शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि गणेश दो भाई, एक बहन में बड़ा था और कई माह से बीमार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरा शव ऊंज थाना क्षेत्र के सुधवै गांव स्थित मुख्य नहर में पीपल की जड़ में फंसा मिला। पुलिस के अनुसार, प्रीतम सिंह (45) के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। मृतक प्रीतम सिंह की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि वह मूल निवासी नगर पंचायत हंडिया-प्रयागराज के वार्ड 10 की निवासी हैं। लगभग 10 वर्ष से प्रीतम सिंह परिवार के साथ कुरमैचा निवासी एक व्यकित के कालीन कारखाने में बुनाई कर जीवन-यापन कर रहे थे। सोमवार को प्रीतम सिंह यह कहकर कारखाने से निकला कि दुकानदार का पैसा देने भी जाना है। उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ही शव बरामद किया गया। सीओ सदर भुवनेश्वर पांडेय भी पहुंच कर मामले की जांच किए। प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने कहा कि मामले में परिजनों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।