फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dead Body of teenager found in Bhadohi murder suspected incident left home day earlier

Bhadohi News: खेत में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, बिलख पड़े परिजन; एक दिन पहले घर से निकला था

Fri, 13 Sep 2024 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

Bhadohi News: खेत में किशोर की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर औराई कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। मौजूद ग्रामीणों को हटाया गया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। किशोर के हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
dead Body of teenager found in Bhadohi murder suspected incident left home day earlier
मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों से की पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चरी के खेत में एक किशोर का शव मिला। किशोर की पहचान नगर के वार्ड नंबर 7 अकबरपुर निवासी शिव प्रकाश 16 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यान, एसपी तेजवीर सिंह क्षेत्राधिकार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस विधि कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन




खमरिया चौकी के खेतलपुर गांव के चरी के खेत में एक किशोर का शव शुक्रवार की सुबह मिला। जिसका पहचान नगर के वार्ड नंबर 7 अकबर निवासी शिव प्रकाश के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटनास्थल का जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोर्स
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यान, एडिशनल एसपी तेजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया। पिता के तहरीर प्राप्त कर पुलिस आगे की विधि कार्रवाई में जुट गई।

मृतक दो भाई में छोटा था बड़े भाई की शादी ब्याह हो गई है। मुंबई में काम करता है। घर पर पिता राजेंद्र व माता रहते हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ। मृतक के पिता राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि गुरुवार को 11 बजे शिव प्रकाश घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आया तो हम लोगों ने खोजबीन की किन्तु कुछ पता नहीं चल पाया। 

सुबह जब बेटे  के मौत की सूचना मिली तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। मृतक के पिता ने बताया कि हमारे बेटे से आज तक किसी से झगड़ा नहीं हुआ काफी सरल था किंतु पता नहीं कौन मेरे बेटे को मार डाला। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed