फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of electronic shopkeeper found in farm fear of murder in bhadohi up

यूपी: खेत में मिला इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Sun, 07 Feb 2021 10:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Feb 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of electronic shopkeeper found in farm fear of murder in bhadohi up
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक सरसों के खेत में रविवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीखापुर गांव निवासी विजय शंकर पांडेय गोपीगंज में ज्ञानपुर रोड पर नगर पालिका के सामने दुकान चलाते थे। वह कबूतरनाथ के पास स्थित अपने आवास पर रहते थे। स्थानीय लोग और पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को देर शाम हर दिन की तरह दुकान बंद करने के बाद वह टहलने के लिए ज्ञानपुर रोड से कठौता की तरफ निकलने वाली मार्ग पर गया था। विजय का शव गोपीगंज थाना क्षेत्र के जोगिनका गांव में एक सरसों के खेत में रहस्यमय परिस्थिति में मिला है।
विज्ञापन


इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पुत्र के अनुसार, पिता की तलाश रात से ही की जा रही थी। तलाश करते करते उनके शव को खेत में देखा गया। वहीं स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष देख रहे हैं। उनका कहना था कि सूचना देने के घंटे भर बाद तक भी पुलिस नहीं पहुंची थी। गोपीगंज एसओ ने कहा कि सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed