{"_id":"670ed9608481da1f7701d9b6","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-roadside-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117847-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड पर चकबसेहूं गांव के समीप मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे मिला। 12 घंटे बाद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को सड़क दुर्घटना मान रही है, हालांकि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।
गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बड़ी संख्या में बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन होता है। सोमवार की रात गोपीगंज की रामलीला होने के कारण भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर बड़े वाहनों को रेलवे फाटक के पहले ही रोक दिया गया था। जिससे करीब चार किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई थी।
मंगलवार को भोर में ग्रामीण टहलने निकले तो चकबसेहूं गांव के समीप एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर शव किनारे ही होता, लेकिन वह करीब छह फीट दूर घास-फूंस के किनारे मिला। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।