फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of a young man missing for three days was found in the well

तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for three days was found in the well
सुरियावां। क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर स्थित कुएं से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वह अपने ससुराल में आया था और तीन दिन से लापता था। जानकारी पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फॉरेंसिंक टीम ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। नेहरूनगर वार्ड निवासी मोहम्मद हमीद का दामाद इसराइल (42) निवासी मोजगंज-रायबरेली काफी दिनों से पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। तीन दिन से दामाद इसराइल के दिखाई न पड़ने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। इसी दौरान बुुधवार को कुएं से दुर्गंध आई तो परिजनों ने शक के आधार पर देखा। उसमें शव उतराया हुआ था। नगर के लोगों को कुएं में शव मिलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के ससुराल पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed