फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in a suspicious condition

पेड़ पर संदिग्ध हाल में लटका मिला युवक का शव

Tue, 08 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in a suspicious condition
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगलवार की सुबह सुभाष सरोज (18) का शव घर के पास पेड़ पर लटका मिला। परिवार वाले अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुन्नीलाल सरोज का बेटा सुभाष सोमवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया था। जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह उसे कमरे में न पाकर परिवार के लोग परेशान हो गए। तलाश करने पर पास स्थित पेड़ की डाली से उसका शव रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। इसके बाद वहां लोग जुट गए। परिवार वाले पुलिस को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। उसी दौरान ग्रामीणों के फोन करने पर पुलिस पहुंच गई और मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुभाष दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। दो महीने पहले वह मुंबई से आया था। उसने फंदा क्यों लगाया, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed