फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body found floating in Ganga two cousins drowned in Ganga while bathing last Monday

Bhadohi News: गंगा में उताराया मिला शव, बीते सोमवार को नहाते समय गंगा में डूबे थे दो मौसेरे भाई

Wed, 25 Jun 2025 05:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

दस दिन बाद नदी में शव उताराया मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए थे।
 

विज्ञापन
Dead body found floating in Ganga two cousins drowned in Ganga while bathing last Monday
नदी से शव निकालते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोईरौना थाना क्षेत्र के सेमराधनाथ गंगा घाट पर बीते 16 जून को स्नान के दौरान गंगा में डुबे दूसरे युवक का शव 10 बाद बुधवार को बरामद हो गया। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता बदहवास हो गए। बीते 16 जून को स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए थे। युवक को शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव गांव में उतराया मिला।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर, जंगीगंज निवासी गुड्डू विश्वकर्मा का बेटा ऋषि विश्वकर्मा (20) अपने मौसेर भाई चेरापुर निवासी राहुल विश्वकर्मा (18) पुत्र अनिल कुमार विश्वकर्मा और चेरापुर के ही एक दूसरे युवक रामकुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र सुरेश विश्वकर्मा के साथ गंगा में नहाने सेमराधनाथ घाट गया था।
विज्ञापन


नहाने के दौरान ऋषि और राहुल विश्वकर्मा गहरे पानी में समा गए। दो से तीन दिनों तक चले रेस्क्यू के बाद ऋषि का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन राहुल का पता नहीं चल पाया गया था। बुधवार को मिर्जापुर के नीबी नुगाव के पास एक शव उतराया मिला। जानकारी होने पर उसकी शिनाख्त राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस परिजनों को इसकी जानकारी दी। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने करीब 10 दिन बाद शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव से प्राप्त हुआ है। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed