{"_id":"daa88705e0615e387caead5da6ce78b1","slug":"dcm-trailer-hit-including-two-women-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से टकराया डीसीएम, महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से टकराया डीसीएम, महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों डीसीएम में सवार होकर सब्जी खरीदने कछवां मंडी जा रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
औराई क्षेत्र के छोटे दूकानदार प्रतिदिन सब्जी खरीदने के लिए कछवां मंडी जाते हैं। इसके लिए वे डीसीएम और पिकअप जैसे भार वाहनों की सवारी कर लेते हैं। औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी मनोज कुमार (32) और नरथुआ की रहने वाली मन्नी देवी (58) भी सब्जी बेचकर परिवार का जीवन यापन करते थे। शनिवार को दोनों औराई चौराहे से डीसीएम पर सवार होकर सब्जी लेने कछवां जा रहे थे। महराजगंज और बाबूसराय बाजार के मध्य विक्रमपुर के सामने पहुंचे थे कि डीसीएम के सामने जा रहा ट्रेलर एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डीसीएम ट्रक असंतुलित होकर ट्रेलर सें टकरा गया। इससे मनोज और मन्नी को गंभीर चोटें आईं और वे डीसीएम में फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी औराई में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।