फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DBT of 1.72 lakh children, waiting for photos

1.72 लाख बच्चों की डीबीटी, फोटो अपलोड का इंतजार

Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
DBT of 1.72 lakh children, waiting for photos
ज्ञानपुर। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे एक लाख 72 हजार छात्रों के यूनिफार्म और जूता, मोजा व बैग का पैसा खाते में पहुंच गया है, लेकिन अब तक एक भी छात्र-छात्रा की फोटो प्रधानाध्यापक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं कर सके हैं। इससे डीबीटी की रकम कहां खर्च हुई यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लापरवाही के कारण गुजरे सत्र में भी एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की फोटो अपलोड नहीं हो सकी थी। जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 95 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को सरकार दो जोड़ी ड्रेस, एक स्वेटर, एक जूता, दो जोड़ी मोजे और एक बैग उपलब्ध कराती है। तीन चरणों में एक लाख 72 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम डीबीटी कर दी गई। ठंड शुरू हो चुकी है, लेकिन अब भी स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के ही पहुंच रहे हैं। अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि का उपयोग उनकी यूनिफार्म पर हुआ कि नहीं, इसकी निगरानी के लिए शासन के निर्देश पर प्रधानाध्यापकों को उनकी फोटो अपलोड करनी थी, लेकिन अभी तक एक भी छात्र-छात्रा की फोटो अपलोड नहीं हो सकी है। इससे डीबीटी की गई रकम कहां खर्च हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पूर्व में सारी चीजें बच्चों को विद्यालय की प्रबंध समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाती थी। वितरण में मनमानी की शिकायतों को देखते हुए सत्र 2021-22 में शासन ने इसकी धनराशि प्रति छात्र 1200 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी। ताकि अभिभावक बच्चों की नाप का यूनिफार्म तैयार करा सकें और जूता-मोजा व बैग खरीद सकें। खाते में भेजी गई धनराशि के संबंध में लिए गए फीडबैक में शासन के संज्ञान में आया कि अधिकतर अभिभावकों ने धनराशि का उपयोग अन्य खर्च में कर लिया। लिहाजा बच्चों के यूनिफार्म तैयार नहीं हो सके। बच्चे बगैर यूनिफार्म व जूता-मोजा के ही विद्यालय पहुंच रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अभी तक वेबसाइट खुली नहीं है। चौथे चरण में वंचित छात्र-छात्राओं का पैसा जाने के बाद फोटो अपलोड की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापकों को इसके लिए निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

22 हजार छात्र-छात्राओं की होगी डीबीटी
ज्ञानपुर। यूनिफार्म, बैग और स्वेटर की रकम अब भी 22 हजार छात्र-छात्राओं को नहीं मिल सकी है। विभाग की ओर से चौथे चरण में यह रकम भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि गुुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है। 15 नवंबर तक यह धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed