फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DBT less than 70 percent, notice to 100 headmasters

70 फीसदी से कम डीबीटी, 100 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Sat, 23 Jul 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
DBT less than 70 percent, notice to 100 headmasters
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) शिक्षकों के लिए गले की फांस बन गया है। तमाम कवायद के बाद भी 50 हजार बच्चों का नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका। 70 फीसदी से कम डीबीटी कराने वाले 100 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को विभाग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। एक सप्ताह में कम से कम 90 फीसदी न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिले के 891 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में दो लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जहां कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को सरकार दो जोड़ी ड्रेस, एक स्वेटर, एक जूता, दो जोड़ी मोजे और एक बैग प्रदान करती है। 2020 तक यह राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती थी, जिससे वह संस्थाओं के माध्यम से वितरण कराती। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में यह राशि भेजने की व्यवस्था की है। 2021 में किसी तरह सभी बच्चों के खाते में यह रकम भेजी गई, लेकिन 2022 में बिना आधार नंबर से जुड़े बच्चों को 1200-1200 की यह राशि नहीं भेजी जाएगी। इसके लिए शासन प्राथमिकता से बच्चों का आधार नंबर फीड कराना चाहता है। 15 अगस्त से पूर्व अभिभावकों के खाते में यह धनराशि भेजी जानी है, जिससे सरकार शत-प्रतिशत बच्चों की डीबीटी कराना चाहती है। अभिभावकों की उदासीनता से बच्चों का आधार न बनने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। आधार न बनने से बड़ी संख्या में बच्चों की डीबीटी नहीं हो सकी। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो दो लाख चार हजार नामांकित बच्चों में एक लाख 53 हजार का ही पोर्टल पर नाम दर्ज हो सका है। जिसको लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई। 100 से अधिक स्कूलों में 70 फीसदी बच्चों का डीबीटी नहीं हो सका है। ऐसे स्कूल के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें भदोही ब्लॉक के 50 विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

डीबीटी का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। एक लाख 53 हजार बच्चों का नाम पोर्टल पर दर्ज कर भेज दिया गया है। 31 जुलाई तक सभी बच्चों की डीबीटी करा दी जाएगी। 100 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed