फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daughters should take inspiration from the life of Ahilyabai Holkar

Bhadohi News: अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लें बेटियां

Wed, 21 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Daughters should take inspiration from the life of Ahilyabai Holkar
ज्ञानपुर। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल अर्जुनपुर में भाषण, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके जीवन पर छात्राओं ने जहां रंगोली बनाई वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष रखा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रदीप पांडेय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हमेशा सभी को प्रेरणा देता रहेगा। बेटियों को उनके जीवन से सीखने की जरूरत है। भाषण में आरूषि शुक्ला प्रथम, आरूषि पांडेय द्वितीय, रंगोली में शिवानी बिंद प्रथम, द्वितीय प्रीती रहीं। वाद-विवाद में प्रथम सपना और द्वितीय अपर्णा रहीं। इस मौके पर पुष्पांजलि शर्मा, हेमा, संदीप उपाध्याय आदि रहे। इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और संयोजक मनीष पांडेय की ओर से हास्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहे तक महिला दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिसमें धाविका कृतिका पटेल, कुसुम खान, अर्पणा सिंह, सृष्टि यादव, शिवानी साहू, साक्षी पाल, प्रतीक्षा पाल, गुनगुन, सपना, मानवी सिंह, मुस्कान, सौम्या, ज्योति, श्रुति, अंशिका पाल और सिमरन पाल ने भाग लिया। इसी तरह जंगीगंज में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम न केवल उनके जीवन को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके आदर्शों और मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का भी अवसर है। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्नेहलता श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह, प्राचार्य डॉ. एसके ओझा, सुनील आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed