फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Date fixed for mass marriage, will be organized on 25th

Bhadohi News: सामूहिक विवाह की तिथि तय, 25 को होगा आयोजन

Wed, 05 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Date fixed for mass marriage, will be organized on 25th
समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए एक बार फिर नई तिथि तय कर दी गई है। 25 फरवरी को सभी छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसके लिए ब्लॉकों से आवेदन प्राप्त करने और उनके सत्यापन का निर्देश दिया गया। इस सत्र के 10 महीने बीतने के बाद भी अब तक विभाग लक्ष्य के आधे आंकड़े पर भी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। वित्तीय वर्ष में करीब 830 शादी का लक्ष्य रखा है। करीब 10 महीने से अधिक का समय बीत गए, लेकिन अब तक लक्ष्य के आधे भी शादियां नहीं हो पाई है। सितंबर में सिर्फ 46 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्तूबर को 43 और 25 नवंबर को भी सिर्फ 100 शादी हो सकी। दिसंबर में 45, जनवरी में 100 बेटियों की शादी कराई गई। वित्तीय वर्ष में अब तक सिर्फ 400 के करीब विवाह कराए गए। जिसे लेकर शासन ने नाराजगी जताई।

25 दिसंबर को ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक में सामूहिक विवाह कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed