फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Data of 1.81 lakh farmers locked, Samman Nidhi to be released tomorrow

Bhadohi News: 1.81 लाख किसानों का डाटा लॉक, कल आएगी सम्मान निधि

Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Data of 1.81 lakh farmers locked, Samman Nidhi to be released tomorrow
ज्ञानपुर। जिले के एक लाख 81 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त मिलेगी। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह किस्त जारी करेंगे। अगस्त में एक लाख 95 हजार किसानों को 20वीं किस्त मिली थी लेकिन इस बार 14 हजार किसान घट जाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री समेत अन्य अभिलेखीय कमियों को पूर्ण न करने वाले किसानों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। शुरुआत में जिले में 2.40 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला था। आयकर दाता भी इसका लाभ लेने लगे पर सरकार ने इसकी जांच कराई तो ऐसे लगभग 20 हजार लोग सूची से हटाए गए। इसके बाद एक ही परिवार में पति-पत्नी, नई रजिस्ट्री हुई जमीन को दिखाकर लाभ लेने वाले और ज्यादा जमीन वालों के भी लगभग 21 हजार लोगों के नाम कटे। वर्तमान में 1.99 लाख लोग ऐसे रह गए हैं, जो वास्तविक किसान हैं। हालांकि फार्मर रजिस्ट्री और भूलेख सत्यापन न होने के कारण अब धीरे-धीरे लाभार्थियों की संख्या कम होने लगी है। रबी सीजन की बोआई को देखते हुए केंद्र सरकार ने सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तिथि फाइनल कर दी है। 19 नवंबर को यह किस्त जारी की जाएगी। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने एक लाख 81 हजार किसानों का डाटा लॉक कर दिया है। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि एक लाख 81 हजार किसानों का डाटा लाॅक कर दिया गया है। सभी किसानों का ई-केवाइसी भी हो चुका है। इसमें 60 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। बताया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की सम्मान निधि रोकी जा सकती है। बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां, राजकीय बीज गोदामों और ब्लॉकों पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed