फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Darbar Bhavani is a lovely punishment ... Jayakare in pandals

प्यारा सजा है दरबार भवानी...पंडालों में लगे जयकारे

Mon, 19 Oct 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Darbar Bhavani is a lovely punishment ... Jayakare in pandals
सदर मोहाल गोपीगंज के दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। देवासुर संग्राम में घंटे के नाद से असुरों का संहार करने वाली मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा के दर्शन-पूजन को जिले के देवी मंदिरों पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी तादाद में आस्थावानों ने दर्शन-पूजन के बाद मां को श्रद्धा अर्पित की। पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। इस दौरान प्यारा सजा है दरबार भवानी...देवीगीतों के बीच जयकारे से पंडाल गूंजते रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में महामारी की छाया में भी भक्ति की शक्ति भारी पड़ रही है। घरों में कलश स्थापना कर शक्ति की उपासना के साथ ही श्रद्धालु पंडालों में भी मां के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन-पूजन कर निहाल हो रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर कोविड-19 के मद्देनजर पूजा पंडालों और मूर्ति की स्थापना तो नहीं हुई है, मगर गांवों में महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विधिविधान से पूजा संपन्न कराई जा रही है। सोमवार की शाम कई पंडालों के पट खुल गए थे, जहां हवन-पूजन के साथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ धाम परिसर में स्थित देवी मंदिरों पर दर्शन-पूजन के निमित्त श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

इसी तरह घोपइला देवी धाम और अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा था। गोपीगंज के सदर मोहाल स्थित दुर्गा मंदिर पर सुबह से लेकर देर शाम तक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया और देवी गीत गाए। घर पर कलश स्थापित कर शक्ति उपासना कर रहे श्रद्धालुओं दुर्गा सप्तशती के पाठ किए। नवरात्र के तीसरे दिन आदिशक्ति के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना की गई। इस दौरान सिद्धि कुंजिकास्तोत्रम के जप से देवी का आह्वान किया गया। मान्यता है कि इस दिन सिद्धि कुंजिकास्तोत्रम का पाठ अत्यंत फलदायी होता है। इसी तरह जिले के भदोही, औराई, सीतामढ़ी, जंगीगंज, चौरी, सुरियावां आदि स्थानों पर भी विधिवत मां की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed