{"_id":"6369547dbb7049185e696792","slug":"dap-did-not-reach-seven-committees-farmers-hustle-bhadohi-news-vns6825557138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समितियों पर नहीं पहुंची डीएपी,किसान हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समितियों पर नहीं पहुंची डीएपी,किसान हलकान
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई शुरू होते ही डीएपी की मांग बढ़ने से मारामारी शुरू हो गई है। अभी तक सात समितियों पर डीएपी के न पहुंचने से विभागीय दावा फेल हो गया है। 25 समितियों पर डीएपी आते ही खत्म हो जा रही है। इससे समितियों पर किसानों की लंबी लाइन लग रही है। फसली सत्र 2022-23 में कृषि विभाग ने कुल 48 हजार हेक्टेयर में गेहूं फसल की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक मात्र 20 फीसदी लघु एवं सीमांत कृषक खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की कटाई कराकर गेहूं की बुआई करा सके हैं। शेष 80 फीसदी गेहूं की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत किसानों की परेशानी बढ़ा सकती है। सोमवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति गोपीगंज में सुबह से किसानों की लाइन लगी रही। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह मुन्नू के मुताबिक, मांग के अनुरूप सहकारिता विभाग डीएपी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। 40 बोरी डीएपी थी। उसका वितरण हो जाने के बाद अन्य किसानों को निराश लौटना पड़ा। अक्तूबर में कुल 1600 बोरी डीएपी मिल सकी थी। 1500 बोरी के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि रविवार तक कुल 25 समितियों पर लगभग 2800 एमटी डीएपी अनलोड हुई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक बुआई का कार्य 70 फीसदी पूर्ण होगा, तब तक के लिए 2700 एमटी डीएपी की रैक मिल जाएगी।
निष्क्रिय समितियां होंगी सक्रिय, मिलेगी राहत
ज्ञानपुर। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विभाग बीएल मीणा के निर्देश पर जिले निष्क्रिय चल रही 20 सहकारी समितियों को सक्रिय करने के लिए विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 53 में 32 समितियों पर डीएपी पहुंचाई जा रही है। 20 निष्क्रिय समितियों को भी सक्रिय कर लगभग 50 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित कराया जाएगा। पांच वर्ष से निष्क्रिय रही सहकारी समिति चौबेपुर-भदोही में सोमवार को लगभग 15 एमटी डीएपी भेज कर वितरण कराया जा रहा है।
चार केंद्रों पर डेढ़ सौ क्विंटल धान की खरीद
ज्ञानपुर/गोपीगंज। धान खरीद की शुरूआत के सातवें दिन सोमवार तक विपणन विभाग के चार केंद्रों पर लगभग डेढ़ सौ क्विंटल धान की खरीद कर ली है। शुरुआत में केंद्रों पर आने वाले किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। मंडी परिषद ककराही में बने विपणन विभाग के एक केंद्र पर प्रभुति नारायण पांडेय निवासी जद्दूपुर ने 30 क्विंटल, तो हंसराज सिंह निवासी सरईराजपुतानी ने दूसरे केंद्र पर 25 क्विंटल धान की तौल कराई। ज्ञानपुर ब्लॉक के ही रमईपुर केंद्र पर एक किसान ने 41 क्विंटल और जंगीगंज केंद्र पर 50 क्विंटल तौल कराई गई। मंडी परिषद ककराही में केंद्र प्रभारी एसबी सिंह के साथ उपस्थित एसडीएम सदर एके पांडेय ने किसानों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। विपणन विभाग सहयोगी संस्था सहकारिता और भारतीय खाद्य निगम के साथ कुल 37 केंद्र बनाकर समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य और 2060 रुपये प्रति क्विंटल ए ग्रेड धान की खरीदारी का शुभारंभ एक नवंबर को कराया गया था। पहले दिन बोहनी तक नहीं हो सकी थी। चौथे दिन जंगीगंज केंद्र पर बिना आनलाइन खरीदारी के कुछ किसानों ने धान की तौल कराई लेकिन पोर्टल पर खरीदारी प्रदर्शित नहीं हो सकी थी। सातवें दिन सोमवार को तीन केंद्रों पर हुई खरीदारी आनलाइन रही। एसडीएम सदर एके पांडेय ने बताया कि निरीक्षण में केंद्रों पर नमी मापक मशीन, बोरे, पेयजल, कांटा, भंडारण कक्ष की व्यवस्था देख कर लौटे हैं। शेष 33 क्रय केंद्रों पर शीघ्र ही धान की खरीद शुरू होगी। खरीदारी में देरी के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि 70 फीसदी धान खलिहानों में है। सटकाई के बाद ही किसान क्रय केंद्र की ओर रुख कर सकते हैं।