फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Danger ringing in the environment: District judge

पर्यावरण से खिलवाड़ खतरे की घंटी: जिला जज

Wed, 25 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Danger ringing in the environment: District judge
ज्ञानपुर। पर्यावरण से खिलवाड़ भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। हरियाली को बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। ये बातें जिला जज अनिल कुमार ने बुधवार को कौमी एकता सप्ताह के समापन और पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधरोपण के दौरान कही।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल जिला जज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव होगा, जब उसमें आम जन की सहभागिता हो। पर्यावरण प्रदूषित होने का परिणाम है कि आज खुले में सांस लेने की चुनौती सामने आ रही है। ऐसे वातावरण में प्रकृति अपनी संरचना को समुचित तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पाती। बिगड़ते पर्यावरण का ही नतीजा है कि जनमानस अनेक बीमारियों की चपेट में आ रहा है। दुखद यह कि चेता नहीं गया तो यह खतरा आने वाली पीढ़ियों पर भी मंडराएगा। स्वस्थ जीवन और स्वच्छ हवा के लिए जन-जन को पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उसी शिद्दत से उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। अभियान के दौरान परिसर में लगभग 248 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर डीएफओ एके सक्सेना, प्रभाकर राव, शंभूनाथ, आलोक कुमार यादव, आशुतोष, अभिनव यादव, दीपकनाथ सरस्वती, प्रभाष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed