फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Damage to mango crops due to strong winds

Bhadohi News: तेज हवाओं से आम की फसलों का नुकसान

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Damage to mango crops due to strong winds
ज्ञानपुर। जिले में 25 अप्रैल तक बादलयुक्त मौसम बने रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने के भी आसार हैँ। बारिश खेती किसानी के लिए फायदेमंद साबित होगा। रविवार को दिन भर कड़ी धूप के बाद शाम को तेज हवाएं चलीं। इससे आम की फसल को नुकसान पहुंचा।मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बीते एक पखवाड़े से तीखी धूप की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार से मौसम में आए परिवर्तन से काफी राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को जिले में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही रही। शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। डेढ़ से दो घंटे तक चलीं तेज हवाओं से धूल का गुबार उड़ता रहा। तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हुआ। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के निम्न वायुमंडलीय स्तर पर बनी साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की स्थितियां बन रही हैं। इसका असर जिले में 25 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इसकी वजह से तापमान में भी कमी आएगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी बताया कि जिले में अगर बारिश की स्थिति बनती है तो किसानों को इसका फायदा हो सकता है। बारिश होने पर किसान खाली खेतों की जुताई करा दें। इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और खर-पतवार खेत में नष्ट हो जाएगा। उर्वरा शक्ति बढ़ने के बाद आगामी फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी। इससे बेमौसम बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई हो सकेगी। भिडिऊरा निवासी किसान सुबाष दूबे बताते है कि अभी गेंहू की कटाई-मड़ाई का कार्य हो चुका है। खेत खाली पड़े हैं और मौसम का रुख भी बदल रहा है। यदि बारिश के आसार बन जाते हैं, तो अच्छी बात है। इससे खाली पड़े खेत की जोताई हो जाएगी। जो अगली फसल के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed