फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cycle mechanic hanged himself to death

Bhadohi News: साइकिल मिस्त्री ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 08 Jun 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cycle mechanic hanged himself to death
मृतक कृष्ण कुमार पांडेय। फाइल फोटो
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव में शनिवार की रात साइकिल मिस्त्री कृष्ण कुमार पांडेय (46) फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फारेंसिक टीम ने भी मौके पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हुसैनीपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय महराजगंज चौराहे पर साइकिल मरम्मत और पंचर बनाने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार की शाम वह एक ग्राहक की साइकिल मरम्मत कर घर लेकर आए थे। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह जब ग्राहक साइकिल लेने पहुंचा तो परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो वह गमछे के सहारे पंखे पर फंदे से लटके हुए थे। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार साइकिल मरम्मत की दुकान चलाकर परिवार का जीवनयापन करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed