फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CWC will launch a campaign against child labor

बालश्रम के खिलाफ मुहिम छेड़ेगा सीडब्ल्यूसी

Thu, 29 Jul 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
CWC will launch a campaign against child labor
बालश्रम कबाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को न्याय दिलाने के लिए सीडब्ल्यूसी कड़ी मेहनत करेगा। ढाबा, होटल और कालीन कारखानों को चिह्नित कर बालश्रम के खिलाफ मुहिम छेड़ा जाएगा। श्रम विभाग के सहयोग से ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिले के सुधार गृह में 18 साल की उम्र पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। नवजात बच्चों को सोनभद्र भेजने की बजाए पाने वाले अभिभावक के पास ही एक महीने रखा जाएगा। समिति लगातार उसकी निगरानी करेगी। उसके बाद नियमों के तहत उसे कहीं भेजा जाएगा। समिति के सदस्य पंकज मालवीय, संगीता खन्ना, प्रेमशंकर त्रिपाठी, सत्यशील गुप्ता ने कहा कि अध्यक्ष की देखरेख में बच्चों को न्याय दिलाने के लिए काम किया जाएगा। इसके पूर्व बुधवार शाम को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने सभी को पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed