फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   current,bhadohi

करंट से मजदूर युवक की मौत,कोहराम

Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
current,bhadohi
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित ब्राह्मण बस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह पंखे का स्विच ऑन कर उसे अपनी तरफ मोड़ रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आ गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक मेहनत-मजदूरी कर जीविका चलाता था। बताया जाता है कि किशन कुमार गौतम (25) रात लगभग ढाई बजे रामलीला देखकर घर लौटा और घर में रखे पंखे को चलाने के लिए स्विच को ऑन कर उसे अपनी तरफ मोड़ने लगा। पंखे में करंट उतर रहा था। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने के लिए पत्नी नगीना देवी ने प्रयास किया, लेकिन करंट के झटके से वह भी दूर जा गिरी। शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह उसे करंट से छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर चले आए। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवा कर अंतिम संस्कार करा दिया गया। सुरियावां थाने की पुलिस घटना से इनकार करती रही। मृतक एक वर्षीय पुत्री मोनिका का पिता भी बताया गया है।
विज्ञापन

पत्नी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन
दुर्गागंज। करंट की चपेट आकर मौत की नींद सो चुका किशन काफी मिलनसार था। पुत्री मोनिका के जन्म लेने के बाद उसने मेहनत-मजदूरी तेज कर दी थी। प्रतिदिन कोई न कोई मजदूरी कार्य कर करने के बाद मिलने वाले मेहनताने से वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पुत्री मोनिका के साथ पत्नी नगीना देवी के करुण क्रंदन से पूरा गांव आंसू बहा रहा था। गांववासियों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed