फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cultivate the habit of reading newspapers in children.

Bhadohi News: बच्चों में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करें

Wed, 29 Apr 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cultivate the habit of reading newspapers in children.
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही अधूरे कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने विद्यालयों में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों में कराए जा रहे क्लास रूम, टाइल्स से संबंधित कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने को कहा। आगाह किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने आरटीई में प्रवेश की जानकारी ली। कहा कि कोई भी पात्र बालक-बालिका नामांकन से वंचित न रहें। बचे हुए बच्चों का चिह्नांकन कर जल्दी प्रवेश दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नामांकन एवं पंजीकरण की गति और तेज की जानी चाहिए। अमान्य विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को बेहतर करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं तथा मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, बीएसए शिवम पांडेय, बीईओ मनोज सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed