फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crowd of complainants in bhadohi

थाना दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़

Sat, 01 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crowd of complainants in bhadohi
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से जुड़ी समस्याएं लेकर फरियादी थानों पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया। डीएम और एसपी ने भी समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी तादाद में फरियादी पहुंचे थे।
विज्ञापन

गोपीगंज: समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम और एसपी ने मामलों का निस्तारण किया। दोनों अधिकारियों ने लंबित पड़े आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर आए सात मामलों में छह मामले राजस्व और एक पुलिस विभाग से जुड़ा था। अधिकारियों ने आवेदनों के निस्तारण का आदेश दिया। थाने से जुड़े मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन

औराई: कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित चार और राजस्व संबंधी एक मामले आए। मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने राजस्व से संबंधित मामले का निस्तारण कराया। जबकि पुलिस के चार मामलों को निस्तारण करने के लिए टीमें लगा दी गईं। इस मौके पर कोतवाल एसएन मिश्रा, तहसीलदार मृत्युंजय प्रताप सिंह के अलावा औराई कोतवाली के सभी एसआई और तहसील के हलका लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार आदि मौजूद थे। दुर्गागंज: थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस शिविर में समाधान दिवस प्रभारी तहसीलदार भदोही बीडी गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज खुर्शीद अंसारी के सामने पांच मामले आए। सभी प्रकरण राजस्व विभाग से जुड़े थे। इनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह अन्य थानों पर भी जनशिकायतें आईं, जिनमें से कइयों का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed