फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   criminal injured in encounter escaped from police custody in in Bhadohi

UP: सुबह मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार...शाम को पेशी के बाद फरार; पैर में गोली लगने के बावजूद पुलिस को दिया चकमा

Mon, 22 Dec 2025 10:49 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 22 Dec 2025 10:49 PM IST
सार

भदोही में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश शिवम भारती मुठभेड़ में घायल होने के बाद अदालत में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर और आसपास पुलिस व एसओजी की टीमें देर रात तक सर्च अभियान चलाती रही।
 

विज्ञापन
criminal injured in encounter escaped from police custody in in Bhadohi
पुलिस अभिरक्षा से इनामी बदमाश फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में लूट की वारदातों में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी शातिर बदमाश शिवम भारती पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल शिवम को सिविल जज सीनियर डिवीजन अनामिका चौहान की अदालत में पेशी के बाद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। देर रात तक न्यायालय परिसर के आसपास सर्च अभियान जारी रहा। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद शिवम भारती निवासी प्रयागराज को उसके साथी मोनू तिवारी के साथ गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में शिवम के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम भारती लूट की कई वारदातों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में ले जाते समय किसी तरह का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे न्यायालय परिसर की तरफ नाकाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। देर रात तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed