{"_id":"5fd0d24b8ebc3e435813c756","slug":"wife-consumed-toxin-after-death-from-husband-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: पति से अनबन के बाद पत्नी ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भदोही: पति से अनबन के बाद पत्नी ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, मौत
Wed, 09 Dec 2020 07:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी निवासी एक सप्ताह पूर्व विषाक्त पदार्थ खाई विवाहिता सरस्वती ने मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की अपने पति से कुछ अनबन हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मंगलवार को विवाहिता के मायके वालों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के धारा विशंभरपट्टी गांव की सरस्वती का विवाह सुरियावां के विकास के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपती को दो बच्चियां भी पैदा हुई। सुरियावां थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व विवाहिता द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
आज जब विवाहिता की मौत हो गई तब उसके भाई ने इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन