फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man in the room had bled off

बंद कमरे में लहूलुहान मिला युवक

Mon, 13 Jun 2016 01:30 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Mon, 13 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The young man in the room had bled off
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जबर्दस्ती बैनामा कराने में नाकाम दबंगो ने शौच करने गए युवक  का अपहरण कर जानलेवा हमला कर दिया। देर तक न पहुंचने पर खोजते हुए पहुंचे परिवार वालों को युवक  लहुलुहान हाल में कमरे में बंद मिला। तो दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अमवां निवासी मुनीर अहमद (42) प्रतिदिन रविवार की भोर में चार बजे शौच करने निकला था, पचपटिया गांव स्थित अपने खेत में शौच करते समय दबंगों ने उठा लिया, उसे एक मकान में ले जाकर जमकर पिटाई की। इसके बाद उसी कमरे में बंद करके चले गए।
विज्ञापन


देर तक न आने पर परिवार वाले खोजते पहुंचे, तब तक  एक  बच्चे ने मुनीर को पिटाईकर बंद करने की जानकारी दी। कमरे के  पास पहुंच कर देखा तो मुनीर कराहते मिले। लोगों ने उन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मामला दो समुदाय का होने से पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने परिवार वालों से बात करके और मुनीर का बयान लेकर मामले में पांच आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुनीर की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुनीर की मां शैतुला बेगम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शोभनाथ, ओेंकारनाथ, विजयनाथ, फिरेेश और  सुरेश के खिलाफ धारा 148, 342, 307, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। मुनीर पर हुए हमले को लेकर आसपास के लोगोे में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed