फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   School van to be vulnerable to the death of innocent

स्कूल वैन की चपेट में आकर मासूम की मौत

Wed, 01 Feb 2017 01:28 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 01 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
School van to be vulnerable to the death of innocent
भदोही के दरोपुर में मंगलवार को स्कूल वैन से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद मौके पर जुटे मोहल्ले वासी। - फोटो : bhadohi
कोतवाली अंतर्गत दरोपुर मोहल्ले में मंगलवार को स्कूल वैन की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के वक्त बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। घटना की जानकारी पर आसपास मौजूद लोगों ने चालक को वैन सहित रोक लिया।

आरोप है कि वैन को चालक नहीं बल्कि खलासी चला रहा था, जबकि चालक वैन में ही बैठा था। सूचना मिलने पर एसडीएम रामजी लाल और सीओ परमहंस मिश्र मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर चालक और वैन को कोतवाली ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।         

 
मंगलवार को सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। दरोपुर मोहल्ले में दो बच्चों को बैठाने के बाद चालक आगे बढ़ा ही था कि घर के सामने खेल रहा चार वर्षीय अरमान पुत्र मोहीद वैन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने कहा कि वैन को खलासी चला रहा था, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया। हालांकि चालक हरिनाथ ने इससे इनकार किया और कहा कि वैन वह खुद चला रहा था। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैन और चालक को हिरासत में कोतवाली ले आए। सीओ ने बताया कि मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर बालक की मौत पर मोहल्ले में हर कोई मर्माहत दिखा। लोगों ने बताया कि उस बच्चे के पिता मोहीद बेहद गरीब हैं और रोजी रोटी के लिए सूरत (गुजरात) में मजदूरी करते हैं। मोहीद के दो बेटियों के अलावा एकमात्र बेटा था जो गुजर गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed