{"_id":"b33ed862afe61b948974a76cf33e313f","slug":"potted-breaking-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह परिवार वाले जागे तो कमरों का ताला टूटा देखकर भौचक रह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
घरांव गांव निवासी रामचंद्र उपाध्याय के परिवार वाले प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात खाना खाकर सो गए। देर रात आए चोरों ने मकान के तीन कमरों का ताला तोड़कर चार बाक्स में रखे आभूषण, पीतल के बर्तन और दस हजार नकद रुपये उठा ले गए।
परिवार वालों के मुताबिक पेटी में घर की तीन महिलाओं और बेटी की शादी के आभूषण रखे गए थे। तहरीर के अनुसार तीन अंगूठी, सोने की दो चेन, सोने का झुमका, चांदी की पायल, पैजनी समेत करीब दो लाख से अधिक आभूषण चोरी हुए।
पीड़ित रामचंद्र ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पीतल के बर्तन भी खरीदकर रखा था, जिसे चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह चार बाक्स घर से 200 मीटर दूर एक सिवान में फेंका हुआ मिला।
विज्ञापन
चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद असनांव चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ज्ञानपुर कोतवाल प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।