फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land disputes, firing in a wounded

भूमि विवाद में फायरिंग, एक जख्मी

Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
औराई थानाक्षेत्र के मुक्तापुर गांव में सोमवार सुबह सात बजे भूमि विवाद को लेकर  दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की गई। जिससे एक युवक को गोली लग गई जबकि पत्थरबाजी से तीन लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी औराई में उपचार कराया। तीन की हालत चिंजाजनक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। वहीं तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट में मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद एक पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन

मुक्तापुर गांव में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कई साल से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह उसी को लेकर विश्वकर्मा और ब्राह्मण पक्ष आमने-सामने आ गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। उसी दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग कर दी गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

फायरिंग से राकेश विश्वकर्मा (35) के कंधे पर गोली लग गई। इसके अलावा पत्थरबाजी से सुशील विश्वकर्मा(32), अनिल (30) और राम प्यारे (45) घायल हो गए। फायरिंग की खबर लगते ही औराई पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी औराई लेकर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद रामप्यारे को छोड़कर अन्य तीन घायलों की हालत चिंताजनक होने पर बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर राम प्यारे विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अरूणेंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, आशीष पांडेय, अमितेश पांडेय के खिलाफ आईपीसी क धारा 504,506 और 304 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया। सीओ सुशील कुमार ने फायरिंग की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं। मामले की छानबीन के साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा          रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed