फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   business man emancipted

व्यापारी को मुक्त कराया

Sat, 24 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सुरियावां के अभियां बाजार से बृहस्पतिवार को अपहृत आभूषण व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने मुक्त करा लिया। कुसा पुल के समीप मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।       
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि व्यापारी सत्य नारायण वर्मा का अपहरण होने के बाद एसपी डॉ. अरविंद भूषण के निर्देश पर सीओ भदोही परमहंस मिश्र और क्राइम ब्रांच को लगा दिया गया। 10 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता दो लाख पर माने। पुलिस पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क में रहा। देर रात कुसा पुल के समीप अपहरणकर्ता अमर प्रताप सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी बड़नपुर प्रतापगढ़ को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी अनुज प्रताप सिंह, पुनीत सिंह और रामसूरत तिवारी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


फरार तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद राय, एसओ औरंगजेब खान, सचिन झा, एसआई अजय सिंह समेत कई पुलिसकर्मी रहे। अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव ने बताया कि एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर टीम को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए संस्तुति की।  वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को 11 हजार नकद देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राकेश वर्मा, सुरेश वर्मा, मनीराम, पीसी वर्मा आदि रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed