फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Antrgnpdiy thief arrested five members of the gang

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए धरपकड़ अभियान में बुधवार की रात क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड से पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी के माल, कट्टा-कारतूस संग गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पूर्व में की गई घटनाओं का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में ब़ृहस्पतिवार को पत्रकारों से मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए एएसपी जियालाल यादव, सीओ ज्ञानपुर एसएस पांडेय, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को लगाया था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात मिर्जापुर रोड से टीम ने चोरी के माल संग पांच शातिर चोर कैलाश वनवासी, रमेश वनवासी निवासी रामपुर जौनपुर, मास्टर वनवासी कछवां मिर्जापुर, गोविंदा और राजन निवासी रूपापुर मिर्जामुराद वाराणसी को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के पैसे से खरीदी गई बाइक, 15 हजार नकद, 10 मोबाइल, चांदी की पायल, कट्टा-कारतूस बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि गोपीगंज के एक फाइनेंस कंपनी समेत कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। शातिर चोर जीटी रोड के किनारे खड़ी होने वाले कई वाहनों का शीशा तोड़कर उसमें रखा सामान भी निकाल लेते थे। गिरफ्तारी टीम में सुनील वर्मा, सत्येंद्र यादव, सचिन झा, इंदू प्रकाश गौतम, सर्वेेश राय, फैजान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed