{"_id":"5c8bec43bdec2214154e9d2e","slug":"91552673859-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शे के धक्के से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शे के धक्के से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ रोड फत्तूपुर में शुक्रवार की रात्रि 9 बजे ई-रिक्शा से धक्का लग जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतर राम पटेल (60) के रूप में हुई है तथा औरंगाबाद (बिहार) का निवासी बताया गया है। वह कुछ दिन से यहां रह रहे अपने बेटे के पास आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी हो कि मृतक का पुत्र भदोही में रहकर मजदूरी करता है। उसके पिता कुछ दिन के लिए उसके पास आए थे। शुक्रवार की रात वह पैदल ही फत्तूपुर की ओर जा रहा था कि पीछे से आई एक ई-रिक्शा रात के अंधेरे में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिर गया और कुछ देर तक ऐसे ही पड़ा रहा। बताया जाता है कि किसी राहगीर से सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाल श्रीकांत राय पहुंच गए और उपचार के लिए राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया उसे प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ई-रिक्शे को कब्जे में ले लिया है।