फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेलर के नीचे आया मोपेड सवार बाल-बाल बचा

ट्रेलर के नीचे आया मोपेड सवार बाल-बाल बचा

Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर के नीचे आया मोपेड सवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल बाइपास मार्ग पर रंग-तरंग सिनेमा के सामने बुधवार को दोपहर ट्रेलर की चपेट में आ जाने से मोपेड सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मुताबिक व्यक्ति बाइक समेत ट्रेलर के नाचे चला गया था, लेकिन जान बच गई। दुर्घटना होते ही आसपास के दुकानदार उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोही कस्बे के आनंद नगर श्री राम जानकी मंदिर के समीप रहने वाला पप्पू बरनवाल (55) ब्रेड एजेंट है। वह अपने मोपेड से दुकानों पर ब्रेड आपूर्ति करता है। बुधवार को वह अपने टीवीएस मोपेड इंदिरा मिल रेलवे ओवर ब्रिज से उतर रहा था। लोगों ने बताया कि जब वह लगभग मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी जौनपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर के नीचे बाइक समेत चला गया। जिन लोगों ने घटना को प्रत्यक्ष देखा, उनकी कुछ देर के लिए सांसे थम गईं। लोगों ने अधेड़ को मरा हुआ मान लिया, लेकिन जब दौड़कर उसे निकाला तो पता चला कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है, लेकिन वह बच गया। उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed