फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सर्राफा लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली

सर्राफा लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली

Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन

चौरी। थानाक्षेत्र के कोम गांव में शुक्रवार शाम को सराफा व्यापारी से हुई लूट कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। र हालांकि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की तफ्तीश में जुटी है। एसपी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ महीनों के दौरान चौरी इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से लोग सहम गए हैं।

शुक्रवार शाम को मानिकपुर गांव निवासी शुभम वर्मा कोम स्थित अपनी आभूषण की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने तमंचा सटाकर नकदी समेत आभूषण लूट लिए। प्रकरण के दूसरे दिन पुलिस दिन भर दौड़ती रही। लूटकांड की हकीकत को समझने के लिए एसपी राजेश एस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि प्रकरण के खुलासा जल्द किया जाए। कुछ महीनों के दौरान चौरी इलाके में तेजी से बढ़ रहे अपराध का खुलासा तो दूर, पुलिस इसे रोकने में भी नाकाम रही। एक के बाद एक चोरी, छिनैती, हत्या और लूट की वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। जून में मानिकपुर के एक सेंटर में कंप्यूटर शक्षिका की अबूझ हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे थे। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। एक माह पूर्व अठगोड़वा में महिला की हत्या में शामिल अपराधी भी पुलिस की पकड़ से अब तक दूर हैं, जबकि दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। शुक्रवार को हुई कोम में लूट की घटना से आम लोगो की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed